
World Cup 2023: भारत में इस साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup 2023) का आयोजन होना है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
बता दें कि इससे पहले साल 2011 में भी भारत ने ही इसकी मेजबानी की थी और तब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था। इस बार भी फैंस को यही उम्मीद है भारत ही विश्व कप जीते। इसी बीच क्वालिफायर मुकाबलों के ग्रुप तय हो गए हैं। वेस्टइंडीज और श्रीलंका को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।
यहाँ देखे टीमें