
Met Gala 2023: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में पहुँची हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन के साथ डायमंड नेकलेस पहना था जिस पर सभी की निगाहें टिक गई।

देसी गर्ल का डायमंड नेकलेस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति निक जोनस संग मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) इवेंट में हिस्सा लिया।

इस दौरान दोनों ने अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग से लाखों फैंस का दिल जीता। लेकिन एक्ट्रेस के आउटफिट से ज्यादा उनका डायमंड नेकलेस सुर्खियां बटोर रहा है। मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में हैं। एक्ट्रेस ने 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए का डायमंड नेकलेस पहना था।

खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने जैसे ही रेड कार्पेट पर ये गाउन पहनकर फ्लॉन्ट किया तो तालियों की गुंज सुनाई दी। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ट्विनिंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका अपने पति का हाथ थामे हुए इवेंट में पहुंची। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों के लुक्स की जमकर तारीफ हो रही है।