
हिंदू धर्म में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम नहीं माना जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
- ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए, भूलकर भी बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव हो सकता है।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज जैसे ब्लेड, कैंची, सुई आदि के उपयोग से भी बचना चाहिए। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना नहीं चाहिए। बहुत जरूरी हो तो दवा आदि ले सकती हैं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान घर की खिड़की और दरवाजों पर परदा लगा देना चाहिए ताकि सूर्य या चंद्रमा की किरणें भी घर में प्रवेश न कर सके।
- ग्रहण के दौरान सजना-सवंरना भी नहीं चाहिए और न ही किसी अन्य प्रकार का साज-श्रृंगार करना चाहिए।
- ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान सोना अशुभ होता है इसलिए ऐसा करने से बचें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवान की पूजा आदि भी नहीं करनी चाहिए।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी पर क्रोध करने से भी बचना चाहिए और न ही किस तरह का कोई तनाव लेना चाहिए।