
Poha Recipe in Hindi: सुबह का नाश्ता हेल्दी के साथ स्वादिष्ट होने पर पूरे दिन एनर्जेटिक रहते है। इसलिए आज हम आपके लिए पोहा की खास रेसिपी लेकर आए हैं जो खानें टेस्टी होने के साथ सेहतमंद डीश है। सुबह के समय अगर जल्दी हो तो आप आसानी से पोहा रेसिपी बना सकते है। जिसको बनाने में मुश्किल से 10 मिनट का समय लगेगा।
पोहा की सब्जी बनाने की साम्रगी (Poha Recipe in Hindi)
पोहा | 1 कप |
मूंगफली | 1 कप |
तेल | 2 चम्मच |
जीरा | 1 चम्मच |
सौफ के बीज | 1 चम्मच |
हरी मिर्च | 3 व 4 |
करी पत्ता | 6 |
नमक | स्वादानुसार |
नीबू का रस | 1 चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1 चम्मच |
धनिया पत्ती | 50 ग्राम |
पोहा बनाने की विधि (Poha Recipe in Hindi)
- पोहा बनाने के लिए पहले अच्छे साफ करके धो लेना जरूरी है।
- पोहे को अच्छी तरह पानी से धो कर एक बाउल में रख लें।
- इसके बाद गैस पर एक पैन को गर्म कर लें।
- अब इसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसमें मूंगफली को गोल्डन ब्राउन रंग में भून लें।
- भूनी हुई मूंगफली को निकालकर एक कटोरी में निकाल लें।
- इसके बाद पैन में फिर से तेल को गर्म करें।
- इसमें जीरा, राई और सौंफ को चटकाने तक पका लें।
- इसके बाद करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च को भी भून लें।
- इसके बाद साफ किए हुए पोहा को भी इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- दो मिनट तक भून लेने के बाद गैस बंद कर दें।
- नमकीन और नींबू डालने के बाद हरे धनिया से गार्निश करके सर्व कर दें।