RoseMall365.fun
Telegram Group

अब पेड़ पर उगेंगा अंडा, छात्रों ने खोज निकाला तरीका, जाने इसमें क्या होगा खास

egg 6790 1

वायरल डेस्क। अंडा नॉन वेजिटेरियन होता है और यह एक जीव का अंश होता है, लेकर अंडा पेड़ पर उग जाए तो शायद यह नॉन वेजिटेरियन की गिनती में नहीं आएगा और इसे भी शाकाहारी भोजन समझा जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि अंडा बिल्कुल मुर्गी के अंडे की तरह ही होगा लेकिन यह वेजिटेरियन अंडा सोयाबीन के पौधे से बनेगा और इसे उडीन यूनिवर्सिटी के फूड साइंस विभाग में पढ़ने वाले कुछ विद्यार्थियों की टीम ने तैयार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाले विश्व में यह पहले लोग होंगे।

Also Read -   भाई-बहन इस मीनार में गए तो बन जाते हैं पति पत्नी, जानिए क्या है लंका मीनार का रहस्य?

केवल इतना ही नहीं इस शाकाहारी अंडे में पीली जर्दी भी मिलेगी जो बिल्कुल असली अंडे की तरह होगी। लेकिन इसे बनाने में जैल और वनस्पति तेल जैसे कुछ विशेष पदार्थों का प्रयोग किया जाएगा।

यह पूरी तरह से सेहत के लिए फायदेमंद ही बताया जा रहा है साथ में यह भी कहा जा रहा है कि इसे बनाने में फलीदार पौधों को आधार बनाया गया है। ताकि इसकी विशेष शाखाएं निकल सके, जिस टीम ने इसे तैयार करने का दावा किया है उसने बताया है कि इसमें कुछ नमक की मात्रा भी मिलाई गई है ताकि यह वास्तविक अंडे जैसा स्वाद दे सके।

Also Read -   स्टंटबाज चाचा को पुलिस ने थमाया 26500 का चालान, वीडियो में चाचा का जुनून देखकर हो जाएंगे दीवानें

यूनिवर्सिटी टीम का यह प्रयोग कितना कारगर साबित होता है यह तो इस प्रोजेक्ट के मार्केट में आने पर ही पता चल सकेगा। अगर ऐसा सच में हो जाता है तो यह विज्ञान के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी सिद्ध हो सकता है।