
सोशल मीडिया पर तो मेकअप से जुड़े तमाम तरह के वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिनमें एक से बढ़कर एक टिप्स दिखाए जाते हैं लेकिन कहते हैं कि हर बार देखी-दिखाई चीजों को नहीं अपनाना चाहिए। कई बार अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।
आजकल तो सोशल मीडिया पर मेकअप दिखाने की दुकानें ही खुल गई हैं यहां पर तमाम मेकअप आर्टिस्ट अपना हुनर दिखाते हुए कई तरह के वीडियोज बनाते हैं। इन वीडियोज को देखकर ही लड़कियां भी अपने आप को घर पर ही सुंदर बनाने की जुगत में लगी रहती हैं। कई बार उसके अच्छे रिजल्ट निकल कर आते हैं लेकिन कई बार अगर यह खूबसूरती के तरीके गलत तरीके से अपनाए जाएं तो इनका नुकसान भी हो जाता है। आज का ही वायरल वीडियो ले लीजिए, जिसमें एक लड़की के साथ जो हो गया है, वह देखकर आपकी भी चीख निकल जाएगी।
चेहरा चमकाना चाहती थी लड़की
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब हम देखेंगे तो समझ जाएंगे कि एक लड़की साथ सुंदर दिखना चाहती थी। इसके लिए उससे एक लाल रंग का फेस मास्क बनाया और अपने चेहरे पर लगा लिया।
लड़की को लगा होगा कि जब वह फेस मास्क निकालेगी तो वह बेहद ही सुंदर नजर आएगी लेकिन उसके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सुंदर दिखने की इच्छा में उसके साथ जो हुआ, वह बुरी तरह से फंस गई। दरअसल लड़की का फेस मास्क सूखने के बाद उसने इसे जब हटाने की कोशिश की तो यह उसके चेहरे पर ही चिपक गया। लड़की ने बहुत ज्यादा कोशिश की लेकिन फिर भी वह फेस मास्क उसके चेहरे से नहीं हटा।