
मेष राशि – प्रेम संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापार आपका सही चलता रहेगा।
वृषभ राशि – पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ आपका ठीक है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम गति से चलेगा।
मिथुन राशि – यात्रा करने से बचें, पूजा पाठ में अतिशय से बचें, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति ठीक है।
कर्क राशि – चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं, बचकर चलाएं।
सिंह राशि – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, तू तू मैं मैं से बचें अदरवाइज विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है।
कन्या राशि – रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है।
तुला राशि – मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, विवाद बना रहेगा, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है।
वृश्चिक राशि – मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें।
धनु राशि – व्यवसाय में किया गया प्रयास विफल हो सकता है, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग मध्यम चल रहा है।
मकर राशि – अगर अनियंत्रित जुबान हुआ तो आपस में कलेश बढ़ सकता है। प्रेम संतान ठीक-ठाक रहेगा।
कुंभ राशि – ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, मन में खुशी और गम दोनों चलता रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा।
मीन राशि – अज्ञात भय सताएगा, मानसिक स्थिति थोड़ी सी डरावनी बनी रहेगी। प्रेम संतान मध्यम रहेगा।