
बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी है कि घर से भागी हुई लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें बेच देते थे।
वहां उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता। आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई दो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जांच प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस फिलहाल आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।
पाटलिपुत्र के थानेदार एसके शाही ने बताया कि गिरोह में कुल कितने लोग शामिल हैं और आरोपी अब तक कितनी लड़कियों को बेचा चुके हैं इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग पाटलिपुत्र इलाके से गिरोह का संचालन कर रहे थे। गिरोह के सदस्य घर से भागी लड़कियों को अपने चंगुल में फंसा उन्हें दिल्ली में बेच देते थे। वहां उनसे देह व्यापार कराया जाता था।