
Sahara India Refund Money Update : दिल्ली। सहारा इंडिया कंपनी को आज पूरा देश जानता है। एक समय में सहारा का बोलबाला था। करोड़ों निवेशकों का पैसा सहारा के पास जमा है। समय सीमा खत्म होने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। जिससे निवेशकों के अंदर रोष देखा जा रहा है। हालांकि सहारा से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसको जानकर निवेशक खुशी से झूम उठेंगे।
जानकारी के मुताबिक इस साल जून-जुलाई 2023 के आसपास आपका पैसा आपके बैंक खातों में 10 फीसदी ब्याज के साथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सहारा इंडिया समूह के तहत कंपनियों द्वारा रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो हर निवेशक के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर है। क्योंकि भारतीय बाजार नियामक सेबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सहारा इंडिया ने हाल ही में 138 करोड़ की वसूली की है। राशि जारी कर दी गई है।
इस तरह कर सकते है रिफंड पाने का क्लेम
अब सहारा इंडिया में फंसे हर निवेशक के लिए एक बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि सहारा इंडिया ने सभी रिफंड के लिए कंज्यूमर हेल्पलाइन जारी कर दी है, दोस्तों अब आप सभी कंज्यूमर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ऐसा करने से आपको फुल रिफंड मिल सकता है।
उपभोक्ता हेल्पलाइन की मुख्य विशेषता यह है कि आप कार्यालय जाने की आवश्यकता के बिना, घर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आप सेबी के टोल-फ्री नंबर 18002667575 पर संपर्क कर सकते हैं या 1800227575 पर कॉल कर सकते हैं।