
देश के अलग-अलग शहरों में चलती बाइक या फिर स्कूटी पर हैरतअंगेज अंदाज में बैठे कपल रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं। फिलहाल इन सभी के बीच दो लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जिसमें वह एक बाइक को सड़क पर दौड़ाते हुए बिना डरे रोमांटिक अंदाज में स्टंट परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
दरअसल बीते समय में जहां हमने लड़कों को बाइक चलाते हुए और लड़कियों को पेट्रोल की टंकी के ऊपर बैठ एक दूसरे को गले लगाते देखा है। वहीं उनसे एक कदम जाते हुए इन लड़कियों ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो में दोनों लड़कियां नॉर्मल कपड़े में नजर आई, इस दौरान एक लड़की को बाइक के पेट्रोल की टंकी पर बैठे देखा गया और पहले तो वह बाइक पर स्टंट परफॉर्म करते हुए एक दूसरे संग खेलती दिखी।
बाइक पर स्टंट के दौरान किया किस
वीडियो में आगे बढ़ने पर दोनों लड़कियां एक-दूसरे को किस करते नजर आई। इसके बाद दोनों को गले लगते देखा गया। फिलहाल इस तरह से रोमांटिक अंदाज में बाइक को सड़क पर दौड़ाते हुए स्टंट करते देख यूजर्स दंग रह गए हैं। खास बात यह रही कि स्टंट के दौरान किस और गले लगते समय भी बाइक लड़कियों के कंट्रोल में रही। जिस दौरान किसी ने भी बाइक का हैंडल नहीं पकड़ा था। यहीं कारण है कि यह हर किसी को हैरान कर रहा है।
यूजर्स को लुभा रहा वीडियो
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लाखों की तादाद में यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर स्टार्स ऑफ झारखंड नाम की प्रोफाइल पर शेयर किया गया है।