
Fire Boltt Ninja : बड़ी स्क्रीन वाली स्टाइलिश स्मार्टवॉच को कम रुपयों में खरीदना चाहते हैं। भारतीय मार्केट में लोकप्रिय वियरेबल ब्रैंड Fire-Boltt की ओर से बीते दिनों लॉन्च की गई प्रीमियम स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja Fit पर 80 पर्सेंट से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
Fire-Boltt Ninja Fit स्मार्टवॉट में बड़े चौकोर डिस्प्ले के अलावा ढेरों फिटनेस और हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसकी मोटाई केवल 9.5mm रखी गई है।
बड़े डिस्काउंट पर ऐसे मिल रही है वॉच
Fire-Boltt Ninja Fit स्मार्टवॉच की ओरिजनल कीमत अमेजन पर 7,999 रुपये लिखी गई है। ‘डील ऑफ द डे’ के चलते इस स्मार्टवॉच पर 86 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत केवल 1,099 रुपये रह गई है। यह वॉच खरीदने वालों को फ्री में Spotify Premium सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। इसे बीज, ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और रेड कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
Fire-Boltt Ninja Fit के फीचर्स
फायर-बोल्ट की स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का HD (240×280 पिक्सल) रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है और हार्ट-रेट के अलावा ब्लड-ऑक्सीजन लेवल SpO2 ट्रैकिंग का विकल्प भी मिलता है। स्मार्ट नोटिफिकेशंस के अलावा इसमें म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल्स मिल जाते हैं। फुल चार्ज पर इसकी बैटरी 10 दिनों तक चल सकती है और इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे का वक्त लगता है।