
PM Kisan Samman Yojna: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को लेकर एक कार्यक्रम में कहा कि जिन लोगों को अब तक किसी वजह से किश्त नहीं मिली है, उनको भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- जिन किसानों को अब तक PM किसान सम्मान योजना का लाभ किसी वजह से नही मिला होगा उनके पात्र पाए जाने पर पिछली किश्तें भी मिलेंगी।
सीएम ने कहा कि पिछले नौ वर्षो मे भारत को बदलते देखा है, किसान श्रमिक देश के एजेडे मे शामिल हुआ, किसान, श्रमिक जाति मजहब के नही होते किसान श्रमिकों के नाम के नारे लगते थे, लेकिन उन्हे कभी शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल सका। धरती माता की भी गुणवत्ता पहली बार पता लगाया गया, अन्नदाता किसान के फसलों का मूल्यांकन हुआ। सीएम ने कहा कि 2017 से 2022 तक हमने उत्तर प्रदेश मे पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई योजना से युक्त किया।
हम तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे – सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे है। बीसी सखी, ग्राम सचिवालय इसके उदाहरण है। कृषि विभाग मे आज व्यापक बदलाव हो रहे है। इसका लाभ अन्नदाता किसान को मिल रहा है। आज का वृहद अभियान 10 जून तक चलेगा, जो शिकायतें आयी है या जो मिलेंगी उनका निस्तारण भी तत्काल होगा।