
Chandra Grahan 2023 : सूर्य ग्रहण के बाद अब वैशाख मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है, यह चंद्र ग्रहण 5 मई दिन शुक्रवार को लगेगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सूतक काल माना जाता है।
कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है यानी 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका जैसी जगहों पर दिखाई देगा।
कैसे देखें लाइव चंद्र ग्रहण 2023?
पृथ्वी की छाया का केंद्र Umbra, बाहरी छाया, पेनम्ब्रा की तुलना में काफी काली होगी। इसलिए, एक पूर्ण चांद से उपच्छाया वाले चंद्र ग्रहण को अलग करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस चंद्रग्रहण को देखने के लिए टेलीस्कोप जैसे किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, दूरबीन या एक छोटी दूरबीन से इसे देखा जा सकता है। हालांकि, दूरबीन के साथ पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण की शुरुआत और अंत देखना मुश्किल है।