
Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, चंद्र ग्रहण 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के महासंयोग में लग रहा है। सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी हमारी जीवन पर बड़ा प्रभाव डालता है। हालांकि चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन है।
चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?
साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की बताई जा रही है।
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
क्या चंद्र ग्रहण में लगेगा सूतक काल?
ज्योतिषविदों का कहना है कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं और देवी-देवताओं की पूजा वर्जित होती है। हालांकि 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।