
मुंबई के ठणे से एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी क्योंकि उसको पीरियड आने शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक युवती के भाई को शक था कि उसका अफेयर चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बहन को पहली बार पीरियड्स आए थे। इसपर आरोपी को शक हुआ की उसकी बहन ने शारीरिक संबंध बनाए हैं। उसके भाई ने देखा कि लड़की के कपड़े पर खून के धब्बे थे और इसके बाद उसे शक होने लगा कि उसका किसी के साथ अफेयर है।
ऐसे में जब आरोपी ने उससे खून के धब्बों के बारे में पूछा तो लड़की डर गई और कुछ बता नहीं पाई। पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपी ने उसके मुंह और पीठ पर किसी जलती हुई चीज से दाग दिया। वह इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि उसकी मौत हो गई ।
जब लड़की को उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो यह मामला सबके सामने आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।