
औरैया (Auraiya News)। सोशल मीडिया पर इन दिनों भाजपा (BJP) के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर (Jitendra Singh Senger) का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। यूपी में बीते 13 मई को निकाय चुनाव के परिणाम आये थे। जिसमें औरैया जिले के अछल्दा नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी से राजेश कुमार प्रत्याशी चुने गए थे।
भाजपा के प्रत्याशी की हार के बाद मंडल अध्यक्ष ने एक वीडियो को रिकॉर्ड कर पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पार्टी के प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाया है, वही आगे वीडियो में कुछ कार्यकर्ताओं के नाम भी बताये है और अंत मे अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी भी दी है। वही वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी भी कोई संज्ञान नही लिया गया है।
दरअसल, आपको बता दे कि अछल्दा नगर निकाय सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरुण कुमार दुबे (Arun Kumar Dubey) ने जीत हासिल की है, वही उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से राजेश कुमार ने चुनाव लड़ा। जानकारी के लिए आपको बता दे कि राजेश कुमार पूर्व में दो बार चैयरमैन रह चुके है।
नोट – यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से लिखी गई हैं।