
Bank Holidays : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, मई 2023 में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार भी शामिल है। इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां स्पेशल होती हैं, जो कुछ राज्यों में ही होती हैं। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
मई में बैंक अवकाश की लिस्ट
तारीख | बैंक अवकाश |
1 मई | महाराष्ट्र दिवस / मई दिवस – बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम |
2 मई | नगर निगम चुनाव, 2023 – शिमला |
5 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
7 मई | रविवार |
9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन – कोलकाता |
13 मई | दूसरा शनिवार |
14 मई | रविवार |
16 मई | राज्य दिवस – गंगटोक |
21 मई | रविवार |
22 मई | महाराणा प्रताप जयंती – शिमला |
27 मई | चौथा शनिवार |
28 मई | रविवार |