
पटना में एक हिंदू लड़का एक मुस्लिम लड़की के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जिसके बाद कुछ मुस्लिम लड़कों ने बाइक रोक दी औऱ उसके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने लड़की को बाइक से उतरने का कहा और लड़के को सुनसान जगह पर ले जाकर पिटाई कर दी।
वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि हिंदू होकर मुस्लिम लड़की को घुमाते हो। इतना ही नहीं उन्होंने सारी घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित लड़के का नाम सागर कुमार मिश्रा है और लड़की उसकी क्लासमेट है। मामला पटना के पीरबहोर मार्केट का है।
लड़की को बाइक से उतरने को कहा
सागर कुमार मिश्रा अपनी मुस्लिम दोस्त के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ मुस्लिम लड़कों ने उसे पटना मार्केट में रोक लिया। लड़का कुछ समझता उससे पहले ही उन्होंने लड़की को उतरकर साइड में जाने को कहा। वे लड़के के साथ बदसलूकी करने लगे। इसके बाद उन्होंने लड़के को बुरा तरह पीट दिया।