
7th Pay Commission: केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों को सैलरी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है। दरअसल बात ऐसी है कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA Hike) और फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने को लेकर ऐलान कर सकती है।
अगर सरकार ऐसा करती है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में बंपर इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी फिटमेंट फैक्टर के बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी। अगर सरकार इसमें इजाफा करती है तो कर्मचारियों को मिलने वाली न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़ कर 26,000 तक हो जाएगी।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार जल्दी ही केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते को भी बढ़ा सकती है। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।