17 साल की लड़की ने दो नाबालिग लड़कों के साथ रेप किया है। पीड़ितों में एक की उम्र 10 साल और दूसरे की 14 साल है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, उसकी पहचान 17 साल की अमिरेकल मोरगन के तौर पर हुई है। उसकी मां के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
उसने एक बच्चों का ग्रुप तैयार किया और उन्हें उन लोगों को पीटने का काम दिया, जिन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया था। घटना अमेरिका के मिसिसीपी की है।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि अमिरेकल ने मदर्स डे के दिन कुछ बच्चों के ग्रुप के सामने अश्लील गतिविधियां की हैं। जिन बच्चों ने इस घटना को अपने सामने होता देखा उन्होंने पुलिस को इस बारे में बता दिया था।
जिसके बाद अमिरेकल को एक वयस्क के तौर पर ही आरोपों का सामना करना होगा। बाद में उसकी मां ने कथित तौर पर गैंग के रूप में मोहल्ले के बच्चों का ग्रुप बनवाया और उन बच्चों पर हमला करने को कहा जिन्होंने घटना के बारे में पुलिस को बताया है। इस मामले की पहली सुनवाई 8 जून को होगी।