Surya Grahan 2023 : साल का पहला सूर्य ग्रहण दिनांक 20 अप्रैल को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, जिससे सूर्य पूरी तरह से छिप जाता है। इस बार सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। ये बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि सूर्य ग्रहण मेष राशि में 19 साल के बाद लगने जा रहा है।
इस बार सूर्य ग्रहण हाइब्रिड होगा। ये अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण इस बार भारत में दिखाई नहीं देगा ये दक्षिणी प्रशांत महासागर के देशों जैसे चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण, जिसे खुली आंखों से देखना वर्जित है। बता दें, सूर्य के चारों को पृथ्वी समेत कई ग्रह परिक्रमा करते रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति होती है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधे नहीं पहुंच पाता है, क्योंकि चंद्रमा बीच में आ जाता है। जिससे इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।