
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोज़ पोस्ट की हैं, जिसमें वह बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। ग्रीन डीपनेक गाउन में प्रियंका चोपड़ा बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने निक के साथ बोल्ड अंदाज में पोज दिया है।

प्रियंका ने गाउन के ऊपर श्रग पहना है, हैवी मेकअप और स्टोन जूलरी से अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा के इस फोटोशूट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रोम में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।