Mumbai Indians: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL-2023) में मुंबई इंडियंस टीम अपना पहला मैच 2 अप्रैल को खेलेगी। तब उसके सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कड़ी चुनौती होगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई के लिए बड़ी खबर सामने आई। ये खबर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर है।
रोहित नहीं करेंगे पहले मैच में कप्तानी?
मुंबई और आरसीबी के बीच 2 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि रोहित को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। इस बीच 2 इशारे ऐसे हुए हैं कि रोहित की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मैच से पहले ही टीम मुंबई के लिए बड़ी खबर सामने आई। ये खबर टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर है। रोहित शर्मा की जगह IPL 2023 के शुरुआती मैचों में सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। इस मैच में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने हालांकि आईपीएल में अभी तक एक बार भी कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। वहीं, मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम ने लगातार 8 मैच हारे थे। मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने यह सबकुछ आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा के वर्क लोड कम करने के लिए फैसला लिया है।