
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 85 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। खबर है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी मनोज मोदी (Manoj Modi) को 1500 करोड़ रुपये की कीमत वाला 22 मंजिला घर खरीदा है।
कौन है मनोज मोदी?
मनोज हरिवंजन मोदी की उम्र 55 वर्ष है और वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे पुराने और भरोसेमंद कर्मचारियों में से एक हैं। उन्हें अंबानी का दाहिना हाथ कहा जाता है। मोदी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) में डायरेक्टर भी हैं। इसके अलावा वह मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त भी हैं। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी उस समय से दोस्त हैं जब वो मुंबई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे।
मनोज मोदी ने 80 के दशक की शुरुआत में रिलायंस ज्वॉइन किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने रिलायंस के लिए कई करोड़ों डॉलर की डील हासिल की हैं। इनमें फेसबुक के साथ 2020 में हुई 43,000 करोड़ रुपये की जियो की डील भी शामिल है।
1500 करोड़ रुपये है 22 मंजिला घर की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने जो घर गिफ्ट किया है, उसका नाम ‘वृन्दावन’ (Vrindavan) है। यह 22 मंजिला इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड (Nepean Sea Road) पर है। बता दें कि इस इलाके में कई और नामी अरबपति लोग रहते हैं। मोदी को गिफ्ट मिले घर के हर मंजिल का एरिया करीब 8,000 स्क्वायर फीट में फैला है। जबकि बिल्डिंग का कुल एरिया 1.7 लाख स्क्वायर फीट है।