RoseMall365.fun
Telegram Group

OYO होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर हुआ कुछ ऐसा की बुलानी पड़ी पुलिस

images 31

दिल्ली एनसीआर से सटे नोएडा में हत्या की वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-63 इलाके में स्थित एक OYO होटल में प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात शुक्रवार देर रात हुई है। वहीं, मृतका का शव बाथरुम में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

होटल स्टाफ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल, ये घटना नोएडा के सेक्टर 63 के oyo होटल की है।

Also Read -   आपको 2 रुपये का यह सिक्का बना सकता है रातोंरात मालामाल, जानें क्या करना होगा काम

यहां प्रेमी ने एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी से मिलने महिला oyo होटल आई थी। इस दौरान किसी कारण से दोनों में कहासुनी शुरू हो गई थी। इसके बाद प्रेमी ने महिला के साथ मारपीट ही और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read -   10 रुपये के नोट पर आया `विशाल` का जवाब, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 26 अप्रैल का इंतजार

वहीं, मृतक महिला के पति ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का नाम अनीता है और वह इटावा की रहने वाली है। लेकिन अपने पति के साथ नोएडा में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में अवैध संबंध चल रहे थे।