RoseMall365.fun
Telegram Group

साकेत कोर्ट में महिला पर वकील ने की फायरिंग, महिला की हालत गंभीर

साकेत कोर्ट में महिला पर वकील ने की फायरिंग, महिला की हालत गंभीर

दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील ने एक महिला पर फायरिंग की हैं। महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। महिला को AIIMS में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोर्ट परिसर के लॉयर्स ब्लॉक के बाहर दोनों के बीच कहासुनी होती है। अचानक महिला हमलावर की तरफ जाती है, तभी वह पीछे हटता है और महिला पर फायरिंग शुरू कर देता है। महिला को दो गोलियां पेट में लगती हैं। तभी कुछ वकील घायल महिला को सहारा देते हैं। इस बीच हमलावर वहां से चला जाता है।

Also Read -   सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है होली का तोहफा, सरकार ने DA को लेकर लिया फैसला

आरोपी ने महिला को 25 लाख रुपए दिए थे

हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को बार काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि हमलावर वकील ने पीड़ित महिला को 25 लाख रुपए दिए थे। बाद में महिला पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी।

Also Read -   Toll Tax को लेकर बड़ी खुशखबरी, हाईवे से हटाए जाएंगे टोल-बूथ, नहीं भरना होगा टैक्स!