
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती अधिसूचना जारी हो चुकी है। भारतीय नौसेना ने जनवरी 2024 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए लघु सेवा आयोग (एसएससी) अधिकारियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तारीख
भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल, 2023 से इंडियन नेवी की भर्ती वेबसाइट joinindiannavy.gov.in आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2023 है। उम्मीदवारों को 10 साल की अवधि के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा, लेकिन इसे 04 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे कुल अधिकतम 14 वर्ष की सेवा। चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना की विभिन्न शाखाओं में कुल 242 अधिकारी पदों के लिए यह भर्ती कर रही है।
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2023 – आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।
Indian Navy Recruitment 2023: एसएससी अधिकारी के लिए कैसे करें आवेदन?उम्मीदवार नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
- भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- नेवी एसएससी ऑफिसर 2023 भर्ती के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।