चीन की सरकार (Chinese Government) अपने देश में जन्म दर को लेकर काफी परेशान है। वहां एक बड़ी आबादी बूढ़ी होती जा रही है। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। चीनी सरकार विवाहित लोगों को एक महीने की पेड लीव दे रही है। जन्मदर को बढ़ाने के लिए चीन की सरकार अब एक नई योजना के साथ आई है। इस योजना के तहत कॉलेज के छात्रों को अपने प्यार की तलाश पूरी करने के लिए 1 हफ्ते की छुट्टी दी जा रही है।
इस योजना को स्प्रिंग ब्रेक का नाम दिया गया है। फैन मेई एजुकेशन ग्रुप की ओर से 9 कॉलेज चलाए जा रहे हैं। इनमें से एक मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को स्प्रिंग ब्रेक की घोषणा की थी। जिसमें रोमांस पर खास तौर से ध्यान दिया गया था।
इसी तरह बाकी के कॉलेजों ने भी 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी का ऐलान किया है। स्प्रिंग ब्रेक कॉलेज में छात्रों को विशेष रूप से कहा गया है कि वह अपनी प्यार की तलाश पूरी करें और रोमांस पर ध्यान दें। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि बच्चे पैदा कर सकें। वोकेशनल कॉलेड के डिप्टी डीन ने कहा कि यह न सिर्फ छात्रों की भावनाओं को विकसित करेगा बल्कि उनके अंदर प्रकृति के प्रति प्रेम को भी विकसित करेगा।
इसके साथ ही कक्षा में वापस लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता को और मजबूती मिलेगी। लेकिन एक मसला ये भी है कि बिना शादी के बच्चा कैसे? इस पर चीनी सरकार का कहना है कि अगर बिना शादी के भी बच्चा होता है तो उसको कोई परेशानी नहीं है। दरअसल, चीन सरकार बुजुर्ग आबादी से परेशान हो गई है।
चीनी सरकार की पॉलिसी चीन सरकार ने 2016 को वन चाइल्ड पॉलिसी कानून हटा लिया गया। नए कानून के अनुसार चीनी नागरिक बिना शादी के भी बच्चा पैदा कर सकते हैं। उनको भी वो सभी फायदे मिलेंगे। जो एक मैरिड कपल को मिलते हैं।
कहा जा रहा है कि साल 2050 तक चीन की कुल आबादी का 40 फीसदी हिस्सा बुजुर्ग आबादी से भर जाएगा। इससे देश के विकास को नुकसान पहुंच सकता है। चीनी लोग कम से कम 3 बच्चे पैदा करें। यह नई योजाएं युवाओं के लिए ही बनाई गई हैं।