RoseMall365.fun
Telegram Group

घर में दिखें एक से ज्यादा छिपकलियां, तो आयेगा बड़ा कष्ट, तुरंत करें ये उपाय

images 53

ज्योतिष डेस्क। घरों में छिपकलियां होना एक आम बात है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि छिपकलियों के आधार पर भी शकुन और अपशकुन का विचार किया जाता है। छिपकली का होना शुभ और अशुभ दोनों ही है। वैसे तो छिपकली का होना स्थान विशेष के वातावरण और मौसम पर निर्भर करता है। फिर भी कई बार ऐसी सिचुएशन्स बनती हैं जहां छिपकलियों का दिखना आपको भविष्य का संकेत देता है।

घर में छिपकली का होना देता है ये संकेत

सुबह उठते ही यदि छिपकली दीवार पर चढ़ती दिखाई दे तो बहुत जल्द आर्थिक लाभ होता है।
दीवाली के दिन छिपकली का दिखना विशेष शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा होने पर उस व्यक्ति का पूरा वर्ष ही अच्छा बीतता है।
यदि दो या दो से अधिक छिपकलियां लड़ते हुए दिखाई दें तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ऐसा होने पर घर में कलह के संकेत मिलते हैं।
यदि किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली का गिरना भी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति के भाग्य में राजयोग होता है तथा वह सुख भोगता है।
यदि छिपकली दाएं कंधे पर गिरे तो वाद-विवाद, कोर्ट केस में विजय प्राप्त होती है। इसी प्रकार बाएं कंधे पर छिपकली गिरने पर शत्रु बढ़ते हैं।

Also Read -   तुलसी के पौधे से आप हो जाएंगे मालामाल, घर में बनी रहेगी हमेशा माँ लक्ष्मी की कृपा, न करें ये गलतियां

छिपकली के दिखने पर करें ये काम

वैज्ञानिकों के अनुसार छिपकली पर्यावरण की सफाई का कार्य करती है। यह घर में मौजूद मक्खी-मच्छर, कॉकरोच आदि को खाकर सफाई करती है। इसलिए यदि घर में छिपकली है तो उसे मारे नहीं वरन घर से बाहर निकाल दें और मक्खी-मच्छरों की समस्या का भी निवारण करें।