
बेटे की प्रेमिका से संबंध बनाने के बाद में उसके साथ भाग जाने वाले 45 वर्षीय राजमिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने लड़की को भी उसके चंगुल से छुड़ाया हैं।
औरैया के कंचौसी गांव निवासी कमलेश कुमार राजमिस्त्री का काम करता है। वह 2022 में शहर के चकेरी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अपने 22 वर्षीय पुत्र के साथ काम करने आया था, जिसका क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में, कथित तौर पर लड़की का कमलेश के बेटे के साथ ब्रेकअप हो गया फिर राजमिस्त्री के साथ प्रेम संबंध बना लिए, इसके बाद कमलेश मार्च 2022 में अपने बेटे की प्रेमिका के साथ भाग गया।
लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद चकेरी पुलिस ने लापता लड़की का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस को सर्विलांस के जरिए लड़की के दिल्ली में होने का पता चला। पुलिस हरकत में आई लड़की को बरामद कर कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि युवती मार्च 2022 से लापता थी।
बताते हैं कि लड़के से प्रेम संबंध के चलते लड़की अक्सर उसके घर मिलने जाया करती थी। घर पर अगर लड़का नहीं मिलता तो राजमिस्त्री से बातें करती थीं। इसी बातचीत के दौरान लड़की का कमलेश के प्रति झुकाव हो गया। कमलेश के घर पर लड़की जाती थी। इसलिए लडकी के पिता को कमलेश लड़की के बीच पनपते प्रेम को लेकर कोई संदेह नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक कमलेश के बेटे इस प्रेम संबंधों की जानकारी थी, लेकिन वह शर्म के कारण नहीं बता रहा था। अब पुलिस लड़की का मेडिकल करवा रही है।