Telegram Group

बाइक पर दो लड़कियों के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा था लड़का, वीडियो हुआ वायरल तो हो गया ये

bike stant

Bike Stunt Video : स्टंट से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं, कुछ डरा देने वाले होते हैं, तो कुछ जानलेवा साबित होते हैं। ऐसे न जाने कितने वीडियो आपको सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलेंगे।

अब एक बार फिर से ऐसा ही एक वीडियो दिखाई दे रहा है, जो मुंबई का बताया जा रहा है। मुंबई की सड़कों पर स्टंट करना इन तीनो लोगों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर तेज स्पीड में खतरनाक स्टंट करते हुए एक लड़के और दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। अब इन तीनो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने एक नोटिस निकालकर लोगों से इनकी पहचान करने को भी कहा है।

Also Read -   शराबी ने मछली की जगह पकड़ लिया अजगर, फिर सांप ने जकड़ ली गर्दन, जान बचाना हुआ मुश्किल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। उसके आगे और पीछे दोनों तरफ लड़कियां बैठी हुई हैं। इसके साथ ही ये तीनों आपको बाइक को एक पहिए पर दौड़ाकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देंगे।

बाइक सवार ये लड़का आगे के पहिए को हवा में उठाकर कई मीटर तक लड़कियों के साथ सवारी करते नजर आ रहा है। यहां तक कि आप देखेंगे कि आगे बैठी लड़की और लड़का, पीछे बैठी लड़की पर लगभग गिर जाते हैं। यह वीडियो देखने से ही बहुत से लोगों की रूह कांप गई है। इसके कैप्शन में उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि इन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं लोगों ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इन तीनों पर गुस्सा निकाला है।

Also Read -   पानी में घूम रहे अजगर पर मगरमच्छ ने किया हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, कमजोर दिल वाले न देखें Video