स्टेशन पर खड़ी ट्रैन में 2 महिलाओ से आर्मी के जवानों ने किया रेप, दो गिरफ्तार और एक फरार

First Uttar Pradesh
स्टेशन पर खड़ी ट्रैन में 2 महिलाओ से आर्मी के जवानों ने किया रेप, दो गिरफ्तार और एक फरार

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम आर्मी के जवानों ने दो महिलाओं से रेप किया है। GRP ने केस दर्ज कर दो जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। GRP SP ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जवान ने महिलाओं से रेप की बात कबूल की है।

जवानों ने कहा, साहब गलती हो गई, माफी चाहते हैं। GRP CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया, तीनों जवानों के खिलाफ GRP थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। दो जवान बिहार और एक उत्तराखंड का है।

आर्मी जवानों की स्टेशन पर थी ड्यूटी

बताया जा रहा है कि एक ट्रेन दो दिन पहले झांसी आई थी। यहां से सेना का महत्वपूर्ण सामान लोड होकर 7 दिन बाद मालगाड़ी को रवाना होना है। चूंकि सामान महत्वपूर्ण था, इसलिए आर्मी के जवानों की ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। ट्रेन में एक डिब्बा लगा था। उसी में जवान रहते थे और खाना बनाते थे। इसी डिब्बे में दरिंदगी की गई।

स्टेशन पर खड़ी ट्रैन में 2 महिलाओ से आर्मी के जवानों ने किया रेप, दो गिरफ्तार और एक फरार

CO मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया कि बिहार के सिवान निवासी संदीप तिवारी और देहरादून निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप चेन्नई और सुरेश दिल्ली में पोस्टेड है। दोनों पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले में एक आरोपी रविंद्र फरार है, उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर भेजी गई है।

Share This Article