फोन पर बात कर रही महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई घटना

0
Advertisement
महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई घटना

महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना जमुई सदर अस्पताल परिसर की है। महिला स्वास्थ्यकर्मी फोन पर बात करते हुए कैंपस में जा रही थी कि पीछे से एक शख्स आया और उसने अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना 10 मार्च शुक्रवार की बताई जी रही है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Also Read -   अंधविश्वास! हत्यारी बनी मां, 13 साल की बेटी का तौलिए से घोंटा गला, हुई मौत

महिला ने कहा कि उसके साथ इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। शुक्रवार 10 मार्च को जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी तभी अस्पताल की दीवार फांद कर एक युवक दौड़ते हुए उसके पास आया। उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकत कर भाग गया।

इसके पहले वह कुछ समझ पाती युवक फरार हो गया था। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read -   सुहागरात में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन पहुंच गई थाने, फिर बोली- वो पति नहीं वहशी दरिंदा है'

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here