योगी सरकार का बड़ा फैसला! सांड और नीलगाय के हमले से चोटिल लोगो को मिलेंगा मुआवजा

0
Advertisement
योगी सरकार का बड़ा फैसला! सांड और नीलगाय के हमले से चोटिल लोगो को मिलेंगा मुआवजा

लखनऊ। योगी सरकार ने आवारा जानवरों जैसे नीलगाय और सांड की चपेट में आने से घायल या अपंग होने की दशा में मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस तरह के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंम निर्देश के मुताबिक 60 प्रतिशत से अधिक अपंग होने पर 2.50 लाख तक का मुआवजा मिलेगा, जबकि 40 से 60 प्रतिशत तक अपंग होने पर 74 हज़ार का मुआवजा मिलेगा। 1 हफ्ते से अधिक अवधि तक अस्पताल में भर्ती होने पर 16 हजार का मुआवजा मिलेगा।

Also Read -   यूपी मे अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, देखे मौसम विभाग का अपडेट

दरअसल, सरकार ने छूटता जानवरों खासकर नीलगाय और सांड के हमलों को राज्य आपदा की घटनाओं की सूची में शामिल किया है। गौरतलब है कि प्रदेश में छुट्टा पशुओं में नील गाय और सांड के हमले या टक्कर की घटनाएं होने पर ही मुआवजा मिलेगा। इससे पहले योगी सरकार ने नीलगाय और सांड के हमले या टक्कर से होने वाली मौतों पर चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया था।

Also Read -   सपा महिला नेता ने कहा- मंदिर के सामने बैठकर कुरान पढ़ेगी मुस्लिम महिलाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here