RoseMall365.fun
Telegram Group

महिला ने अपने पति और ससुर समेत 6 लोगों पर लगाया रेप का आरोप, काला जादू करने की कोशिश

IMG 20230326 071157

मुंबई। मध्य मुंबई के भोईवाड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों समेत छह लोगों पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को पीड़िता शिकायत लेकर भोईवाड़ा थाने पहुंची।

पुलिस थाने में की गयी शिकायत के अनुसार नवंबर 2001 और मई 2022 के बीच पीड़ित महिला को उसके पति, ससुराल वालों और उसके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा कथित तौर पर परेशान किया गया था।

Also Read -   डांसर Sapna Choudhary की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने आरोप किए तय

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी सास ने उस पर काला जादू करने की कोशिश की।

पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Also Read -   छात्रों ने पहले जमकर पिलाई शराब, फिर न्यूड वीडियो बनाकर किया.. 3 निलंबित