सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की तो डिनर पर ले गया। जहाँ प्रेमिका ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
वायरल वीडियो में शख्स को सड़क किनारे एक ढाबे में खाना खाने के दौरान एक लड़की के करीब जाते हुए देखा जा सकता है।
अचानक, एक तेज रफ्तार एसयूवी दुकान पर रुकती है और एक लड़की एक आदमी के साथ वाहन से बाहर आती है। इससे पहले कि खाना खा रहा, युवक कुछ समझ पाता, उससे पहले लड़की ताबड़तोड़ हमला कर देती हैं।
लड़की ने कुर्सी फेंकी और उस आदमी पर सॉस उड़ेल दी और टेबल पर परोसा हुआ खाना गिरा दिया। हालांकि, गुस्साई लड़की के साथ गए व्यक्ति ने स्थिति को सामान्य करने के लिए उसे पीछे से पकड़ लिया।