दो महिलाओं ने बदले एक-दूसरे के पति, अब कर ली शादी, चर्चा में बनी हुई है अजब प्रेम कहानी

0
Advertisement
दो महिलाओं ने बदले एक-दूसरे के पति, अब कर ली शादी, चर्चा में बनी हुई है अजब प्रेम कहानी

पटना। खगड़िया से एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां पर दो विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे के पति से शादी कर ली। बता दें कि इन दोनों विवाहित जोड़ो में एक से चार तो दूसरे के दो बच्चे हैं।

अजीबो गरीब प्रेम प्रसंग के इस मामले से पूरे इलाके के लोग भी हैरान हैं। यह मामला सिर्फ उस इलाके में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन, जब शादी की बात सामने आई तो जाकर लोगों को इस अजीबो गरीब प्रेम कहानी पर यकीन हुआ।

Also Read -   महिला ने अचानक शरीर से निकाल दी आत्मा, नजारा देख हिल गए लोग, देखें

इस कहानी में खास बात यह है कि दोनों महिलाओं का नाम रूबी देवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथम थाना क्षेत्र के पसरहा गांव की रूबी देवी की शादी 2009 में नीरज कुमार सिंह से हुई थी।

इस जोड़े के 4 बच्चे हैं। हालांकि, उसे उसी गांव के मुकेश कुमार सिंह से भी प्रेम हो गया। मुकेश, भी शादीशुदा हैं, उनकी पत्नी से दो बच्चे हैं। जिनका नाम रूबी देवी भी है। प्यार में डूबे मुकेश रूबी देवी पिछले साल 6 फरवरी को फरार हो गए थे। रूबी अपने दो बेटों एक बेटी को साथ ले गई मुकेश से शादी कर ली।

Also Read -   केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA के बाद अब सरकार ने एक और भत्ते में किया इजाफा, बढ़ेगी सैलरी

इस बात से नाराज होकर नीरज कुमार सिंह ने मुकेश के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी। वह किसी तरह मुकेश सिंह की पत्नी रूबी देवी का फोन नंबर हासिल करने में कामयाब हो गया। दोनों ने फोन पर बात करना शुरू किया जल्द ही बात करने के एक हफ्ते के भीतर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दोनों ने शादी करने का फैसला किया 18 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here