सरकार ने 3 महीने के लिए Aadhaar Card अपडेट करवाने की फीस की माफ, फटाफट से करा लें ये काम

0
Advertisement
सरकार ने 3 महीने के लिए आधार कार्ड अपडेट करवाने की फीस की माफ, फटाफट से करा लें ये काम

Aadhaar Card Update : आधार कार्ड वर्तमान समय में देश के किसी भी नागरिक की पहचान बताने वाला सबसे बड़ा दस्तावेज है। आज हम कहीं भी जाते है आधार कार्ड का इस्तेमाल एक आईडी प्रूफ के रूप में किया जाता है।

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने घर का पता, नाम, फोटो कुछ भी अपडेट करवाने वाले हैं तो आपको लिए बड़ी खबर है।

दरअसल केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए अगले तीन महीनों तक आधार कार्ड अपडेट करवाने की सर्विस को मुफ्त कर दिया है। सरकार ने देश के करोड़ों आधार कार्ड धारक लोगों को राहत दी है।

Also Read -   अब ATM से निकलेंगे सिक्के, 12 शहरों में लॉन्च हुई सुविधा

यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश की जनता को ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करवाने की सर्विस को फ्री कर दिया है। अब बिना पैसे दिए लोग अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

यूआईडीएआई ने जानकारी दी कि अगले तीन महने यानी 12 मार्च 2023 से 14 जून 2023 तक आधर कार्ड होल्डर्स अपना आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं।

सुविधा यूआईडीएआई ने बताया कि आधार कार्ड होल्डर्स को फ्री में आधार अपडेट करवाने की सुविधा केवल ऑनलाइन ही मिलेगी। अगर आप ऑफलाइन आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो इसके लिए आपको पैसे देने होंगे।

Also Read -   स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 12 लड़को के साथ इस हालत में मिली 6 लड़कियाँ, देखकर शर्मा गई पुलिस

आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आधार कार्ड होल्डर्स को कहा है। 11इतना आता है खर्च आधार कार्ड में जानकारी के हिसाब से अपडेट सर्विस का खर्च अलग-अलग होता है।

अगर आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट करवाने के लिए 50 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर इसे अपडेट करते हैं तो आपको 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन अब ऑनलाइन फीस को तीन महीने के लिए फ्री कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here