
Surya Grahan 2023: इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और बाकी 2 चंद्र ग्रहण होंगे। अप्रैल के महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चांद के पीछे सूरज के छिप जाने के चलते ही सूर्य ग्रहण लगता है जिससे कुछ मिनटों या घंटो के लिए भी दिन के समय पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है।
2023 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण | Surya Grahan 2023 Date
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक लगेगा. इस सूर्य ग्रहण को भारत (India) से देखा नहीं जा सकता है। इस सूर्य ग्रहण को आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया से ही देखा जा सकता है।
Also Read : बीच सड़क पर लड़कियों ने फाड़ डाले कपड़े, किसी ने चुपके से बना लिया वीडियो, कर दिया वायरल