Advertisement
हरियाणवी गानों पर डांस के मामले में सपना चौधरी को कोई जवाब नहीं है। सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो जाता है। हरियाणवी तो हरियाणवी, सपना चौधरी भोजपुरी गानों में भी लाजवाब हैं।
उन्होंने भोजपुरी गानों पर कमर लचकाई तो वहां भी फैन्स के दिल लूट कर ले गईं। सपना चौधरी का भोजपुरी गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। फैन्स ये गाना देखकर उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।
हरियाणवी गानों पर डांस करते हुए सपना चौधरी अक्सर कुर्ता, सलवार और दुपट्टा डाले नजर आती हैं। लेकिन भोजपुरी सॉन्ग के लिए वो एकदम नए अवतार में नजर आईं। सपना चौधरी पीले रंग के लहंगे के साथ गुलाबी चोली को पेयर करते हुई दिखीं। इस अंदाज में सपना चौधरी ने अपने डांस से तो दिल जीता ही एक्सप्रेशन्स भी कमाल के दिए।