Telegram Group

जीवन मे पाना चाहते हैं तरक्की और खुशहाली, तो आचार्य चाणक्य की 3 बातों को रखें याद

जीवन मे पाना चाहते हैं तरक्की और खुशहाली, तो आचार्य चाणक्य की 3 बातों को रखें याद

Chanakya Niti: आधुनिक समय में हर कोई खुशहाल रहना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। इस प्रयास में कई लोग सफल होते हैं, तो कई लोग असफल हो जाते हैं। व्यक्ति के असफल होने के कई कारण हैं। इनमें एक कारण बुरी संगति है। कुछ लोग बुरी संगति की वजह से प्रयास में असफल हो जाते हैं। इसके लिए आचार्य चाणक्य ने कुछ लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी है।

सत्ता पद लोगो से रहे दूर

आचार्य चाणक्य की मानें तो सत्ता में शामिल लोगों से दूर रहना ही फायदेमंद होता है। इन लोगों की न दोस्ती अच्छी है और न ही दुश्मनी अच्छी है। इसके लिए सत्ता या पद पर रहने वाले लोगों से दूर ही रहें। सत्ता में रहने के दौरान इनसे कोई न कोई चूक या गलती जरूर होती है। सत्ता से बेघर होने के बाद आप पर भी गाज गिर सकती है।

Also Read -   मंगलवार के दिन कर लें ये उपाय, बरसेंगी हनुमान जी की कृपा, संकट होंगे दूर

बुरी लोगो की संगत न करें

जीवन में सफल होने के लिए सही गुरु का होना भी जरूरी है। कई लोग जल्दी में सबको गुरु मान लेते हैं या गलत गुरु का चयन कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें गलत मार्ग ही दिखाया जाता है। इसके लिए सही गुरु का चयन करें। वहीं, ऐसे गुरु से जरूर दूरी बनाएं, जो गलत कार्य में लिप्त करते हैं।

Also Read -   Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी को कभी नही बतानी चाहिए पति को ये राज, शादीशुदा जिंदगी में लग सकती है आग

पत्नी से न करें अनबन

पति और पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। हालांकि, मन मुताबिक जीवनसाथी न मिलने की वजह से पति और पत्नी के बीच अनबन बनी रहती है। लाख चाहकर भी पति और पत्नी खुश नहीं रह पाते हैं। इसके लिए आचार्य चाणक्य बताते हैं कि जीवनसाथी (परिणय सूत्र में बंधने से पहले) चयन करने से पहले उनके स्वभाव, क्रोध, लालच आदि चीजों से रूबरू हो जाना चाहिए। इन मापदंडों पर जीवनसाथी के खरे नहीं उतरने पर दूरी बना लेना चाहिए।