
मेष राशि – स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन व्यापार व व्यवसाय के लिए उत्तम समय रहेगा।
वृषभ राशि – धन का आगमन होता रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है।
मिथुन राशि – स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है।
कर्क राशि – स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है, लेकिन चलता रहेगा। स्वास्थ्यम मध्यम है।
सिंह राशि – आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। उत्तम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि – शासन सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक फैलाव होगा। स्वास्थ्य अच्छा है।
तुला राशि – भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा।
वृश्चिक राशि – चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है।
धनु राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह होने के योग हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है।
मकर राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम।
कुंभ राशि – महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं।
मीन राशि – भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी फिर भी गृहकलह होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है।