Holika Dahan 2023 : होलिका दहन की राख से माँ लक्ष्मी होगी मेहरबान, होगी धन की वर्षा, करें ये उपाय

0
Advertisement
Holika Dahan 2023

Holika Dahan 2023 : होली आठ मार्च को है, इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिन्‍दू धर्म में मान्‍यता है कि होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

इतना ही नहीं होलिका दहन की राख का भी अपना ही महत्‍व है। घर में रखने से नकारात्‍मक ऊर्जा नष्‍ट होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्‍मी मेहरबान रहती हैं।

घर से नकारात्‍मक ऊर्जा को दूर भगाती है

अगर किसी परिवार को बुरी शक्तियों से बचाना है, तो ऐसे में होलिका दहन की राख बड़े काम आ सकती है। होलिका दहन के अगले दिन सुबह ये राख घर ले आए। इसमें नमक और राई मिलाकर घर में गुप्त स्थान पर रख लें। किसी को नजर दोष हो उसके सिर से 7 बार ये राख उतार कर चौराहे पर फेंक दें। टोने टोटके का असर खत्म हो जाएगा।

Also Read -   Kali Mirch Ke Upay: अटके हुए काम होंगे पूरे, काली मिर्च के ये अचूक उपाय, शनि दोष से भी मिल जाएगी मुक्ति, जानें

परिवार के सदस्‍यों में तालमेल बनाए रखती है

इसके साथ ही अगर किसी घर की सुख-शांति चली गई हो तो होलिका दहन की राख घर से नकारात्‍मक ऊर्जा को नष्‍ट कर शांति बनाए रखती है। साथ इसके अलावा अगर परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव है तो होलिका दहन की राख को घर के हर कोने में छिड़क दें। ये उपाय सुबह ही करें, कोई देख न पाए। इससे घर का गृहक्लेश दूर हो जाएगा।

Also Read -   अगर सपने में दिखे ये चीजें, तो समझ लीजिए आपकी किस्मत है चमकने वाली, आइए जानें!

घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है

वहीं, यदि कोई आर्थिक तंगी से परेशान हैं ऐसे में होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। मां लक्ष्‍मी की कृपा बनेगी और घर से आर्थिक तंगी का निवारण होगा। इसके अलावा छोटी सी पोटली बनाकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here