केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सैलरी में होने वाला है बंपर उछाल, जानें कितनी बढ़ेंगी सैलरी

First Uttar Pradesh
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सैलरी में होने वाला है बंपर उछाल, जानें कितनी बढ़ेंगी सैलरी

दिल्ली। केंद्र सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलेरी में बंपर उछाल देखा जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है। कर्मचारी अपने डीए में इजाफे का इंतजार कर रहे हैं। डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लेकर जून 2023 यानी पहली छमाही के लिए होगी।

कितना बढ़ सकता है डीए?

कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर जोड़कर भुगतान कर सकती है। हालांकि, डीए में कितनी फीसदी का इजाफा होगा, इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इतनी बढ़े जाएगी सैलरी?

यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक-पे 18,000 रुपये है, तो 38 फीसदी के हिसाब से 6,840 रुपये का महंगाई भत्ता बनता है। वहीं अगर ये डीए 42 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी का डीए बढ़कर 7,560 रुपये हो जाएगा। अधिकतम बेसिक-पे के हिसाब से देखा जाए, तो 56,000 रुपये के आधार पर महंगाई भत्ता 21,280 रुपये बनता है। अब इसमें चार फीसदी की बढ़ोत्तरी के हिसाब से देखा जाए, तो ये उछलकर 23,520 रुपये हो जाएगा। ऐसे में मिनिमम बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपये और सालाना 8,640 रुपये का लाभ होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *