Advertisement
दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। आग इतनी खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रही है कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लपटों और धुएं के गुबार से हाहाकार मच गया है।
इस हादसे में अब तक कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की खबर है। 52 दमकल गाड़ियां मिलकर भी आग पर अब तक काबू नहीं पा सकी हैं। 50 से ज्यादा झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी है।