वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण के अलावा घर में मौजूद सभी वस्तुओं की सही दिशाओं और उनके सही तरीके से उपयोग के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद वस्तुओं से भी नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी निकलती है।
ऐसे में वस्तुओं को सही दिशाओं में रखना जरूरी है। वास्तु के मुताबिक झाड़ू हमारे घर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। हमारे धर्म शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए घर में झाड़ू का विशेष स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लेकर ऐसी बाते बताई गई हैं, जिन्हें हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
आ जाती है घर में दरिद्रता
अक्सर कहा जाता है कि शाम में सूर्यास्त से पहले ही हमेशा झाड़ू लगा लें। दरअसल, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में दरिद्रता आती है। वहीं झाड़ू हमेशा शनिवार के दिन ही लानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी के साथ साथ शनिदेव भी खुश होते हैं।
ऐसी जगहों पर ना रखें झाडू
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। ऐसी जगह भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए की आते जाते लोगों की नजरें पड़े। माना जाता है कि यदि झाड़ू पर सबकी नजर पड़ती है तो आपके घर की बरकत को लोगों की नजर लग जाती है। ऐसा करने से धन को भारी नुकसान हो सकता है।
झाडू टूट जाने पर तुरंत करें ये काम
इसके अलावा झाड़ू का प्रयोग कई दिन तक करते रहते हैं। मगर यह सही नहीं माना जाता है। वास्तु के मुताबिक झाड़ू के टूट जाने पर वक्त से नई झाड़ू ले आना चाहिए। झाड़ू यदि घिस जाए तो उसे हटा देना चाहिए। घर की सफाई कभी भी बहुत ही बड़ा अपशगुन मानते हैं, कहा जाता है कि ऐसा करने से परेशानियां घर पर आती हैं।
नहीं मारना चाहिए पैर
इसके अलावा कभी भी झाड़ू को पैर से नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने से कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का अनादर माना जाता है। ऐसा करने से कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कभी भी किसी को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए।