डॉक्टर की नाबालिक बेटी से हुक्का बार मे गैंगरेप, 8 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज

0
Advertisement
डॉक्टर की बेटी से हुक्का बार मे 8 लोगो ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज

कानपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया।

बच्ची के पिता ने तीन नामजद आरोपियों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

Also Read -   औरैया: सांप को मिली अनोखी सजा, महिला को काटना पड़ा सांप को भारी।

युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Also Read -   सीएम योगी ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here