लखनऊ। यूपी में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 51 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री के साथ ही 16 को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नियुक्ति किए गए हैं। प्रदेश की नई टीम में क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।
गौरतलब है कि बीजेपी यूपी में सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी इसके लिए मिशन 80 पर काम कर रही है। इसको लेकर तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की टीम की अगुवाई में 2024 के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश संगठन को लेकर भी मंथन किया जा रहा था। जिसकी अब घोषणा कर दी गई है।