Telegram Group

Toll Tax को लेकर बड़ी खुशखबरी, हाईवे से हटाए जाएंगे टोल-बूथ, नहीं भरना होगा टैक्स!

Toll Tax New Rule

Toll Tax New Rule: हाईवे पर चलने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी हाईवे पर सफर करते हैं तो टोल टैक्स देकर परेशान हो गए हैं तो अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत हीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की तरफ से अब बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार जल्द ही देश के सभी हाईवों से टोल-नाकों को हटाया जाएगा।

नितिन गडकरी ने बताया प्लान

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने खुद संसद में इसका ऐलान किया है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि एक साल के अंदर ही देश में नई तकनीक से टोल को वसूला जाएगा। इसके साथ ही फास्टैग सिस्टम से भी आपको राहत मिल जाएगी। देश भर में टोल टैक्स में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

Also Read -   Dengue Virus: डेंगू होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें ये काम, नही तो हो सकती है…

जाम की स्थिति में नहीं हो रहा सुधार

सरकार की तरफ से बनाई जा रही नई तकनीक से किसी भी चालक से गलत टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस समय देश के हाइवों पर टोल प्लाजा बने हुए हैं, जिस पर फास्टैग की मदद से वसूली की जा रही है, लेकिन अभी भी फास्टैग यूजर्स को शिकायत है कि फास्टैग होने के बाद भी उन लोगों से पूरा टोल लिया जा रहा हैं। जो लोग कम किमी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से अभी भी जाम की स्थिति सुधर नहीं रही है।

Also Read -   प्रेमिका ने प्रेमी को घर पर बुलाया और चॉकलेट लेकर पहुंचा प्रेमी, फिर जो हुआ उसे…

सॉफ्टवेयर के जरिए होगी वसूली

कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के जरिए एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल वसूली की जाएगी। इसके अलावा जीपीएस सिस्टम के माध्यम से सीधे वाहन स्वामी के अकाउंट से भी टोल वसूली करने की तकनीक पर काम चल रहा है। दोनों में किस विकल्प को लागू किया जाएगा इसकी सूचना जल्द ही मिल जाएगी।