
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह एक विस्फोटक खिलाड़ी की कप्तानी देने का फैसला किया है। हालांकि ये बदलवा आईपीएल 2023 के शुरुआती कुछ मैचों में ही देखने को मिलेगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लीग के शुरुआती मैचों से बाहर बैठ सकते हैं।
मुंबई इंडियंस का बदला कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन के दौरान मैच में बाहर बैठ सकते हैं। मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने यह सबकुछ आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वर्क लोड कम करने के लिए लिया है। आपको बता दें कि आईपीएल फाइनल के बाद टीम इंडिया को एक हफ्ते बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है।
इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) की कमान संभालेंगे। मुंबई इंडियंस की टीम का पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर के साथ होना है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हालांकि आईपीएल में अभी तक एक बार भी कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं संभाली है। वहीं, मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम ने लगातार 8 मैच हारे थे और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।